नौ जनवरी को दौड़ेंगे बालक, आमजन को करेंगे जागरूक

0
176
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए हो रहा है आयोजन

बीकानेर। शहर में पहली बार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ सिटी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में शहर के छात्र-छात्राओं के साथ सभी वर्गों के 2000 लोग भाग लेंगे।

बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ प्रकल्प की प्रदेश प्रमुख डॉ. मीना आसोपा ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 9 जनवरी को डॉ. करणी सिंह राजकीय स्टेडियम से करीब 5 किलोमीटर की इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ शहर के अन्य लोग भी अपनी भागीदारी निभायेंगे।

पहली बार आयोजित इस मैराथन में नगद पुरस्कार भी दिए जायेंगे। इस मैराथन के माध्यम से सभी लोग बेटी को प्रोत्साहित कर आगे लाने का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के बाद से बालिका शिक्षा की ओर जागरूकता आई है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन भी किया जा रहा है।

प्रकल्प के साथ श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट और कई संस्थाएं इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here