भीमसेन चौधरी को दी श्रद्धांजलि

0
261
भीमसेन चौधरी

ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने उनकी प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प।

बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं किसान नेता भीमसेन चौधरी के 95 वें जन्म दिवस पर आज उर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की।

इस कार्यक्रम में पूर्व गृहराज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कांग्रेसजनों सहित कई लोगों ने भीमसेन चौधरी को याद किया।
भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में उनके बेटे व कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भीमसेनजी द्वारा लाइ गई कंवर सेन लिफ्ट नहर से इस क्षेत्र में पानी की समस्या समाप्त हुई। वहीं शिक्षा, डेयरी, चिकित्सा व रोजगार के क्षेत्र में किए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं।

उर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि किसान नेता भीमसेन चौधरी उरमूल डेयरी बीकानेर के संस्थापक अध्यक्ष, बीकानेर के प्रथम जिला प्रमुख जैसे पदों पर रहे, वे छह बार विधायक एवं राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे।

उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सब को काम करना चाहिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ कई गणमान्य लोगो ने उन्हे पुष्पांजली अर्पित की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here