केन्द्रीय मंत्री राज्यवद्र्धन सिंह ने लिया करणीमाता का आर्शिवाद

0
284
राज्यवद्र्धन सिंह

देशनोक मंदिर में मां के आगे टेका मत्था

बीकानेर। केन्द्रीय युवा मामलात एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार रात को बीकानेर पहुंचे। आज सुबह कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह सपत्नीक देशनोक पहुंचे और वहां करणीमाता मंदिर में दर्शन कर राष्ट्र मेें खुशहाली की प्रार्थना कर मां का आर्शिवाद लिया।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह यहां निजी कार्यक्रम में बीकानेर पहुंचे है और उन्होंने पुलिस एस्कॉर्ट लेने से इंकार करते हुए पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे मंगलवार दिनभर निजी कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे, इसलिये एस्कॉर्ट की आवश्यकता नहीं है।

कर्नल राज्यवद्र्धनसिंह बुधवार को भी बीकानेर में ही रहेंगे और यहां नेहरू युवा केन्द्र व साई के अधिकारियों की बैठक भी ले सकते हैं। गौरतलब है कि कर्नल राज्यवद्र्धनसिंह का पैतृक गांव लूनकरणसर तहसील में गारबदेसर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here