वैदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन 29 से

0
399
वैदिक ब्राह्मण

वैदिक ब्राह्मण समुदाय को सम्मान मिले, दहेज प्रथा समाप्त कर दो सन्तान पैदा करने का कानून बनें।

जयपुर।  समूचे देश मे समान नागरिक संहिता लागू करते हुए सरकार कश्मीर से धारा 370 तत्काल हटाए। ताकि सबका सम्मान हो तथा देश मे अमन चैन बना रहे।

वैदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कौशिक ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जयपुर वीआईटी कैम्पस में 29 व 30 दिसम्बर को हमारे संगठन का चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें यूपी, बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित तमाम प्रदेशों से लोग पहुचेंगे।

सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होंगे तथा लोगों के उत्थान के लिए संगठन का नया एप भी लांच किया जाएगा। इस दौरान समाज मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न प्रदेशों के तमाम स्वजातिय लोगों को वैदिक श्री समेत अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

कौशिक ने बताया कि वे सरकार से मांग करते है कि देश में सरकारी मदरसों की तर्ज पर वैदिक पाठशाला खोले जाएं। इन पाठशालाओं में गुरुकुल की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा दी जाए।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में 7 लाख 32 हजार गुरुकुल देश में चलते थे। तब हमारे देश को सोने की चिडिय़ा भी कहा जाता था। कालांतर में पहले मुगलों ने बाद में अंग्रेजों ने इसे नष्ट कर भारतीय संस्कृति पर भारी कुठाराघात करने की कोशिश की। हमारे पुरखों ने उस थाती को आज तक बचा कर रखी है उसे आगे सम्मान मिलना चाहिए।

कौशिक ने कहा कि दहेज प्रथा एक अभिशाप की तरह है इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। विवाह को मान्यता कोर्ट मैरिज के बाद ही मिले तथा मंदिरों में शादी कराने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए। इससे बेटी वालों को खर्च से जहां मुक्ति मिलेगी वहीं दहेज रूपी दानव से मुक्ति भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण एक राष्ट्रीय मुद्दा है। प्रभु श्रीराम का मंदिर यदि भारत में नहीं बनेगा तो आखिर कहां बनेगा ? मुगल शासकों ने भारत पर बहुत अत्याचार किया अयोध्या के राम मंदिर समेत देश के कई मंदिरों को उस वक्त जबरन तोड़ डाला गया। अब राम का मंदिर अयोध्या में हर हाल में बन जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हिंदुस्तान, पाक का बंटवारा होते समय भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बन गया जबकि पाक मुस्लिम कंट्री हो गया तो, क्यों ना भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए इस पर भी विचार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैदिक ब्राह्मणों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है। हमें मानसिक रूप से गुलाम बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा जो कदापि सहन नहीं होगा । हम अपने स्वजाती समाज के लोगों के सम्मान के लिए आजीवन लड़ते रहेंगे, तथा हर कुर्बानी देने को तैयार है।

कौशिक ने बताया कि 28 दिसंबर से मेहमानों का आगमन शुरू होगा। दीप प्रज्वलन के साथ 29 दिसंबर को चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज वीआईटी कैम्पस में होगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान समाज के उद्धार के लिए दीपेंद्र कौशिक द्वारा बनाई गई नई वेबसाइट एप को भी लांच किया जाएगा। इस दौरान समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तमाम विशिष्ट लोगों तथा भारत के विभिन्न राज्यों से आने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here