शहर कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

0
268
स्थापना दिवस

ध्वाजारोहण के साथ वीरों को दी श्रद्धांजलि

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 133वें स्थापना दिवस पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश राजस्थानी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा इस देश की रगों में है। कांग्रेस सभी वर्गों, जाति, समुदायों को साथ लेकर उनके उत्थान का कार्य करती है। कांग्रेस की रीति नीति में इस देश का समूचा विकास है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ , चतुर्भुज व्यास, पूर्व महापौर मकसूद अहमद सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दी।
विचार गोष्ठी को वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला, विजय कुमार व्यास, मोहम्मद मुश्ताक भाटी, कन्हैयालाल कल्ला, हीरालाल हर्ष, अब्दुल मजीद खोखर, श्रीलाल व्यास, गजेन्द्रसिंह सांखला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जादुसंगत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत कौर, राजू देवी व्यास, सरस्वती लेघा, हबीबा चौधरी, गिरिराज पारीक, नितिन वत्सस सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति को आत्मसात करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बलराम नायक, लालचंद गहलोत, कैलाश गहलोत, श्रीलाल शर्मा, संतोष रंगा, सुरजाराम पंचारिया सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here