पीबीएम : काम पर लौटे रेजिडेन्ट्स चिकित्सक

0
301
रेजीडेंट्स चिकित्सकों

जिला प्रशासन के आश्वासन पर की हड़ताल खत्म

बीकानेेर। पीबीएम में बीते रविवार को ट्रोमा सेंटर में रेजीडेंट्स चिकित्सकों व मरीज के परिजनों के बीच हुआ विवाद आखिरकार आज हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया।

रेजिडेंटस चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार चलते पीबीएम में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेजिडेंट चिकित्सक और अस्पताल प्रशासन के साथ आज जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने रेजीडेंट्स चिकित्सकों से वार्ता करते हुए कार्य बहिष्कार वापस लेने का आग्रह किया था।

इस वार्ता में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए ये आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा। वार्ता में एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपी अग्रवाल ने बताया कि रविवार हुए इस विवाद के दौरान अपनी ड्यूटी से नादरद चार सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया है और उनकी जगह नए सुरक्षा कर्मियों को लगा दिया है।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं रेजीडेंट्स चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पूनिया ने बताया कि सभी मांगो पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद आज से सभी रेजिडेंट्स चिकित्सक काम पर लौट आए हैं। मुख्य आरोपी को गिरफ्त करने के लिए पुलिस को सात दिन का समय दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here