अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण समाज ने किया कलक्टर का अभिनंदन

0
311
कलक्टर

सर्व ब्राह्मण समाज के लोग रहे मौजूद

बीकानेर। अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की जिला इकाई की ओर से आज जिले में नए आए कलक्टर कुमारपाल गौतम का स्वागत किया गया। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने नए कलक्टर को ब्राह्मण समाज की ओर से शॉल, बैंगू का पौधा, गुलदस्ता भेंट कर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला देहात अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, सनाढ्य ब्राहमण समाज के अध्यक्ष किसन पाण्डे, खाण्डल विप्र समाज के श्रीधर शर्मा, पुष्टिकर ब्राह्मण समाज के सुरेन्द्र व्यास, जगदीश शर्मा एडवोकेट, सुरेन्द्रपाल शर्मा एडवोकेट, पार्षद आदर्श शर्मा, छ:न्याति ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आशा पारीक, गौड़ ब्राह्मण समाज के महामंत्री गजानन्द शर्मा, मुरारी लाल शर्मा,लोकेश, आदित्य गौड़, चंद्र शेखर श्रीमाली, पण्डित गायत्री प्रसाद, शिव प्रसाद गौड़, देवाशीष गौड़ सहित ब्राह्मण समाज के कई लोगों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर कलक्टर गौतम ने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति के बारे में सुना था, आपके स्नेह एवं प्यार में अब इसे महसूस कर रहा हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here