विप्र नारी गौरव सम्मान से सुनीता गौड सम्मानित

0
251
अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण

झारखण्ड में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से झारखण्ड के जिला हजारी बाग नगर भवन में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की राजस्थान महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ को विप्र गौरव नारी सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी, राष्ट्रीय संस्थापक ईशान निर्मल, हजारी बाग के पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय, झारखंड प्रदेशाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रीना मिश्रा, कविता मिश्रा के द्वारा समारोह में शॉल, अपर्णा सम्मान पत्र से प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ को विप्र गौरव नारी सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में ब्राह्मण समाज के चंहुमुखी विकास के लिए प्रबुद्ध लोगों को चिंतन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने समाज के बंन्धुओं से अपील की कि वे अपने संस्कार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बनाए रख कर युवाओं और महिलाओं में जागृति के लिए शंखनाथ करना होगा। गौड़ ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलने से ही हमारा यानि समाज का कल्याण होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here