दस प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते लेते थे किराए पर, करते फ्रॉड की राशि का लेनदेन, अब जेल में…

0
149

साइबर ठगी गिरोह के दो शातिर गुर्गे गिरफ्तार, पूछताछ जारी, खुल सकती हैं अन्य वारदातें

अलग-अलग राज्यों के लोगों के साथ फ्रॉड की गई करीब एक करोड़ रुपए की राशि बैंक खातों में डालकर की विड्रॉल

बीकानेर। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाये जा रहे साइबर विशेष अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के दो शातिर गुर्गों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने न्यूज़फास्ट वेब को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लक्ष्मण सिंह महाराणा प्रताप कॉलोनी और श्यामसुंदर राहड़ निवासी पारवा, नोखा के रहने वाले हैं। ये आरोपी लोगों को दस प्रतिशत कमीशन देकर उनके बैंक खाते लेते थे। अलग अलग राज्यों के लोगों के साथ साइबर ठगी कर फ्रॉड की राशि को किराए पर लिए उन खातों में डलवा देते। फिर एटीएम व चैक से फ्रॉड की राशि को विड्रॉल कर लेते।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि अलग अलग राज्यों के लोगों के साथ फ्रॉड की गई करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि को अलग अलग बैंक खातों में डालकर विड्रॉल कर चुके हैं। दोनों आरोपियों से अन्य साइबर वारदातों का खुलासा और गिरोह के अन्य गुर्गों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।


पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील भी की है कि वे किसी भी लालच या धोखे में आकर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधित जानकारी किसी को भी नहीं देवें। किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

कार्रवाई में ये रहे शामिल
साइबर थानाधिकारी आरपीएस खान मोहम्मद, इंस्पेक्टर रमेश सर्वटा, एसआई विशु वर्मा, कांस्टेबल सुभाष कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल श्रीराम, कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल रविन, कांस्टेबल जयपाल।

#Kaant K. Sharma / Bhawani Joshi www.newsfastweb.com1

  1. ↩︎

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here