विदेश में जाकर देश की आलोचना करना गलत : कानून मंत्री

0
112

शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

कहा, लगता है भारतीय संस्कृति से चिढ़ है कांग्रेस को

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहे। उन्होंने विदेश में जाकर देश की आलोचना करने पर राहुल गांधी के बयान शर्मनाक बताए।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि यह शर्मनाक बात है कि वो नेता प्रतिपक्ष हैं और विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। कभी चुनाव आयोग को निष्पक्ष नहीं होने की बात कहते हैं, यह निंदनीय है। कभी वो कहते है की आरक्षण को समाप्त कर देंगे, संविधान बदल देंगे। यह कांग्रेस की परम्परा है।अब उन्होंने खुद विदेश में जाकर इस पर बोल दिया है।

वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के सीजेआई के घर जाकर गणेश पूजा करने को लेकर कहा कि यूपीए के समय जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब वे तत्कालीन सीजेआई के घर जाते थे, तब उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। इससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस को भारतीय संस्कृति से चिढ़ है। वहीं अरविन्द केजरीवाल की जमानत को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के अरेस्ट को कोर्ट ने सही बताया है।केवल जमानत मिलने से वो दोष मुक्त नहीं हुए हैं।

हरियाणा चुनाव को लेकर कानून मंत्री मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं का कहना है कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के उन्हें रोजगार मिल रहा है। क्योकि भाजपा सरकार आने के बाद भष्ट्राचार पर लगाम लगी है। जबकि पहले की सरकारों में भष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस और आप में गठबंधन और टिकिट को लेकर गुटबाजी है, जिसके चलते तीसरी बार भाजपा की सरकार हरियाणा में बनेगी।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here