विकास गौरव रैली आयोजित, दोनों प्रत्याशियों को मिला समर्थन

0
210
प्रत्याशियों

सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा के दोनों शहरी विधायकों और प्रत्याशियों ने आज नगर विकास अध्यक्ष महावीर रांका के माध्यम से रोड शो किया। रोड शो में दोनों प्रत्याशियों को आमजन का समर्थन मिला।

बीकानेर। विधानसभा चुनाव के लिए शहर भाजपा ने भी एक रोड शो के माध्यम से दोनों भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

नगर विकास न्यास चैयरमेन महावीर रांका के नेतृत्व में निकली बीकानेर विकास गौरव यात्रा वाहन रैली में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के साथ शामिल हुए।

बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी और बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी सिद्धि कुमारी भी इस वाहन रैली में शामिल हुई। दोनों प्रत्याशियों के साथ न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भीनासर स्थित मुरलीमनोहर मैदान से रवाना हुई यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई दीनदयाल सर्किल के पास स्थित न्यास के भवन पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह पर भाजपा समर्थकों ने दोनों प्रत्याशियों का अभिनन्दन किया। सड़क के दोनों ओर लगे पार्टी के झंडों से माहौल भाजपामय हो गया।

इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के दोनों विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में काफी विकास कार्य करवाए हैं। इन्हीं विकास कार्यों के आधार पर यह बीकानेर विकास गौरव यात्रा निकाली गई है। रैली में चल रहे दोनों विधायकों और प्रत्याशियों को आमजन का बहुत समर्थन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here