टीम इंडिया की जर्सी पर लगा दूसरा सितारा, जानिएं क्यों ?

0
259
Second star on Team India's jersey, know why?

टी20 विश्व कप-2024 में एक भी मैच नहीं हारा भारत

बीकानेर। साउथ अफ्रीका को फाइनल में हरा कर भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों की जर्सी पर दूसरा सितारा लग गया है। यहां हम यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि टीम इंडिया की जर्सी पर दूसरा सितारा क्यों लगा है।


दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में हर फॉर्मेट के लिए अलग जर्सी होती है। इस जर्सी पर उस फॉर्मेट से जुड़ी जितनी ट्रॉफी टीमें जीतती हैं, उतने ही सितारे लगा दिए जाते हैं। टीम इंडिया की जर्सी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का लोगो लगा है। इस लोगो के ठीक ऊपर अब सितारे लगा दिए गए हैं। भारत ने यह दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने वर्ष, 2007 में महेंद्रसिंह धोनी की कप्तानी में विश्वकप जीता था।


भारत ने अब तक दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी दो बार यह टूर्नामेंट जीता है। उसकी जर्सी पर भी दो स्टार लगे हैं। इंग्लैंड ने वर्ष, 2010 और 2022 में जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज ने भी दो बार खिताब जीता है। उसने वर्ष, 2012 और 2016 में खिताब जीता था। श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक बार फाइनल में जीत दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here