एडवोकेट चौधरी का जनसम्र्पक, आप के लिए मांगे वोट

0
173
चौधरी

आम आदमी पार्टी के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एडवोकेट हनुमानसिंह चौधरी को लोगों का समर्थन मिलता जा रहा है। आज उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया।

बीकानेर। आमआदमी पार्टी से बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एडवोकेट हनुमानसिंह चौधरी ने आज शहर के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित किया और पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

एडवोकेट चौधरी के समर्थकों ने बताया कि आज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आप प्रत्याशी ने रिड़मलसर, उदयरामसर, शिवबाड़ी, अम्बेडकर कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। जिनमें आप प्रत्याशी एडवोकेटचौधरी ने लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी और आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।

उन्होंने लोगों को दिल्ली में सत्तारूढ़ आप सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कार्यकाल में आमजन को योजनाओं के जरिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं ने भी आप प्रत्याशी एडवोकेट हनुमानसिंह चौधरी के प्रति समर्थन जताया और उन्हें वोट देने का भरोसा दिया।

जनसम्पर्क में आज अब्दुल रज्जाक, प्रेम दुबे, संतोष देवी, पवन ठाकुर, रजत चौधरी, पंकज दुबे, महेश पाण्डेय सहित कई जने शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here