घर और दामाद को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों की जमीनें कब्जाई : गोयल, देखें वीडियो…

0
214
गोयल

रेलवे और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयुष गोयल आज बीकानेर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मां करणी की मेहर से भाजपा दो तिहाई बहुमत से होगी विजय, वसुन्धरा राजे सरकार की प्रशंसा करते हुए विकास कार्यों का किया गुणगान।

बीकानेर। घर और दामाद को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने किसानों की जमीनें कब्जा कर उन्हें दी। यह कहना है रेलवे और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल का। आज वे भाजपा के प्रचार के लिए बीकानेर पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए।

मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर और दामाद को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने किसानों की जमीन कब्जा करके दे दी। कांग्रेस हमेशा जाति और धर्म की राजनीति करती रही है, भाजपा किसी की जाति नहीं पूछती है और न ही धर्म की राजनीति करती है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मोटो पर काम कर रही है।

गोयल ने रेल फाटकों की समस्या को लेकर कहा कि जब तक यह मामला कोर्ट से निपट नहीं जाता है, तब तक हम इंतजार करेंगे। उन्होंने अपने मंत्रालय के कार्यों के बारे में कहा कि बीकानेर में रेल लाइन का विस्तार किया गया है।

गोयल ने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें वर्ष-2013 में विरासत में बिगड़ी हुई हालत में प्रदेश मिला था। उनकी मेहनत की बदौलत आज प्रदेश बीमारू हालत से बाहर निकला है।

प्रदेश में भाजपा के शासन में प्रदेश को घाटे से उबारा गया, किसानों को बिजली मिली, हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किए गए हैं। विकास के दम पर ही भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि करणी माता की धरती पर जीत की उम्मीदें लेकर यहां आया हूं, आशा है कि मां करणी इस उम्मीद को पूरा करेगी।

भारत माता की जय का मुद्दा भी उठाया

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयुष गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला के वायरल वीडियो पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भारत माता की जय की बजाय अपने आकाओं की जय बुलवाने में लगे हुए हैं। ये शर्मनाक है। राजनीति अपनी जगह है लेकिन भारत माता सबके लिए सबसे पहले होनी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here