राहुल के मंदिर जाने से भाजपा को परेशानी: शुक्ला, देखें वीडियो….

0
350
शुक्ला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला पहुंचे बीकानेर पार्टी और कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया

बीकानेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला आज अपरान्ह बीकानेर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के मंदिर जाने से भाजपा को परेशानी हो रही है। पहले पण्डित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सभी मंदिर जाया करते थे। अब राहुल गांधी मंदिरों में जा रहे हैं, तो भाजपा को परेशानी किस बात की हो रही है।

राहुल गांधी के गौत्र बताए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना गौत्र नहीं बताया बल्कि पुष्कर मंदिर में पण्डित ने पूछा था, तब उन्होंने अपना गौत्र बताया था। वो तो सभी लोग बताते हैं।

वासनिक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस तीन चौथाई बहुमत के साथ यहां आ रही है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता यहां तुफानी दौरा कर रहे हैं। वासनिक और शुक्ला भी यहां इसी उद्देश्य से आए हैं। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here