ट्विटर सीईओ के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश, जानिए पूरा मामला

0
266
ट्विटर
file photo

बीकानेर। ब्राह्मण समाज के विरुद्घ ट्विटर पर टिप्पणी करने वाले ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोरसे के खिलाफ जोधपुर की अदालत ने बासनी थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत के जरिये परिवादी राजकुमार शर्मा ने 22 नवंबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना बिस्सा के समक्ष परिवाद पेश किया था।

जानकारी के मुताबिक न्यायालय ने परिवाद पर शनिवार को बासनी थाना पुलिस को डोरसे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट में पेश किए गए परिवाद में बताया गया है कि डोरसे भारत आए थे। उस दौरान उन्होंने एक पोस्टर प्रदर्शित किया था, जिस पर लिखा था, ‘ब्राह्मणवादी पितृृ सत्ता का नाश हो’।

उनके इस कथन और प्रदर्शन से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हुआ और लोगों ने कहा कि इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। यह ब्राह्मणों के खिलाफ एक षडयंत्र है। जिसे बर्दाश्त करने का सोचा भी नहीं जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here