सिद्धि कुमारी को मिल रहा आमजन का अपार समर्थन

0
205
सिद्धि कुमारी

शहरवासी जता रहे भरोसा, जीत कर रहे निश्चित

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने आज शहर के कई इलाकों में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें शहरवासियों का बेतहासा स्नेह मिला और लोगों ने उन्हें जीत दिलवाने का भरोसा जताया।

बीकानेर। भाजपा विधायक और प्रत्याशी सिद्धिकुमारी ने अपने जनसम्पर्क की शुरुआत नागणेचेजी मंदिर में मां के आगे सिर नवा कर की।

इसके बाद क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा नेता जितेन्द्र शर्मा सहित क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। क्षेत्र वासियोनें भाजपा प्रत्याशी को वोट व समर्थन देने वादा किया।

भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने व्यास कॉलोनी स्थित विवेकानन्द पार्क बी- ब्लॉक क्षेत्र, तलक नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित सेक्टर 3, शिवाजी पार्क के पास, वार्ड नम्बर 53, 54, 55 जय हिन्द स्कुल के पास, पुलिया के नीचे सहित स्वामीयों के मौहल्ले में सघन जनसम्पर्क किया।

दोपहर डेढ़ बजे भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी का स्वागत आज बीकानेर प्रांतीय राजपुत सभा भवन में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आनन्द सिंह भाटी के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड नं. 44 में स्थित गांधी नगर, एस.बी.आई. सर्किल के पास के क्षेत्र, वैष्णों धाम में स्थित आवासीय कॉलोनिओ, समता नगर, करणी नगर क्षेत्र सघन जनसम्पर्क करते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे और समर्थन देने की अपील की।

जनसम्पर्क में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महिला मोर्चा की सुमन शेखावत, संगीता शेखावत, सतोष राजपुरोहित, उमा राठौड, शशी नैयर, मधुरिमा सिंह, विधा गोस्वामी, पुर्वा चांण्डक, भावना, देवरूप सिंह भोजास, रणवीर सिंह, ओम सिंह आदि सहित क्षेत्रवासी भाजपा प्रत्याशी के साथ रहे और घर-घर जा कर मतदान करने का आग्रह किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here