स्वतंत्र प्रत्याशी राजपुरोहित का लोगों ने किया अभिनंदन

0
169
राजपुरोहित

बीकानेर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित का आज कई जगहों पर लोगों ने अभिनंदन किया।

राजपुरोहित के समर्थकों ने बताया कि आज आम जनता ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि पीबीएम अस्पताल में सुरेन्द्र सिहराजपुरोहित काम आते हैं और कोई नहीं।

सुरेन्द्र सिंहराजपुरोहित का आज ब्रद्री भैरु, चौपडा़ बाड़ी, सुजानदेसर, करमीसर, जनता प्याऊ, ठंठेरा मोहल्ला, रामपुरिया हवेली सहित कई जगहों पर माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंहराजपुरोहित ने अपने समर्थकों से कहा कि आधी रात को भी कोई कार्य पड़ा तो तैयार रहुंगा। पीबीएम अस्पताल का कार्य हो या अन्य कोई कार्य, सिर्फ एक कॉल करना, मैं सेवा में हाजिर रहूंगा।

लोगों ने राजपुरोहित का समर्थन कर इस बार सिरिंज चुनाव निशान पर बटन दबाकर विजय बनाने का संकल्प लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here