वसुंधरा राजे भी लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव ! इन दो नामों की भी चर्चा

0
767
Vasundhara Raje can also contest Lok Sabha elections! Discussion of these two names also

कांग्रेस भी गहलोत-पायलट और डोटासरा को उतार सकती है चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में तेज हो रही हैं सरगर्मियां

बीकानेर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज होती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी अपने-अपने दिग्गज नेताओं को इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का दावं लगा सकती हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस की ओर से गहलोत व पायलट को लोकसभाचुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारने की चर्चाएं चली थीं। अब भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे के भी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप उतरने की चर्चाएं चलने लगी हैं।


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे 4 दिन झालावाड़ में सक्रिय रहीं। उनकी इस सक्रियता को देखते हुए सियासी गलियारे में उनके भी लोकसभाचुनाव लडऩे की चर्चाएं तेज कर दी है। हालांकि, झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से उनके पुत्र दुष्यंतसिंह सांसद हैं, लेकिन भाजपा को चौंकाने वाले फैसले के लिए जाना जाता है, ऐसे में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
वहीं नागौर से सांसद रहे और मौजूदा वक्त में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल भी लोकसभाचुनाव लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि हनुमान बेनीवाल भाजपा के साथ गठबंधन कर फिर से लोकसभाचुनाव में उतरते दिखाई दे सकते हैं। वर्ष, 2019 में भी बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था।


राजेंद्र राठौड़ को लेकर भी चर्चाएं तेज है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें चुनावी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि उनको भाजपा लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। राजेंद्र राठौड़ को लेकर चूरू ही नहीं राजसमंद से लोकसभा चुनाव लड़वाने की भी चर्चाएं हैं।


वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के दिग्गज विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो पार्टी सचिन पायलट को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। इससे पहले सचिन पायलट अजमेर से सांसद रह चुके हैं। अशोक गहलोत के भी लोकसभा चुनाव लडऩे की चर्चाएं सियासी गलियारों में चल रही है। हाल ही में जोधपुर में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान भी कार्यकर्ताओं की ओर से अशोक गहलोत को ही टिकट दिए जाने की मांग की गई थी और साथ ही यह भी कह दिया गया था कि अगर अशोक गहलोत को टिकट नहीं मिलता है तो कह नहीं सकते कौन जीतेगा। कांग्रेस में हरीश चौधरी, बांसवाड़ा से महेन्द्रसिंह मालवीय को भी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की चर्चाएं तेज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here