बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस : निजामुद्दीन

0
228
निजामुदीन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में विजय हासिल करेगी और बहुमत से प्रदेश की सत्ता संभालेगी।

बीकानेर। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर मीडिया से मिले पार्टी के प्रदेश प्रभारी काजी निजामुदीन का कहना है कि राजस्थान में इस बार बदलाव की लहर और कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी। लेकिन प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के नहीं आने के सवाल पर प्रभारी बचते नजर आये।

चुनावी समर में कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति का जायजा लेने आये पार्टी के प्रदेश प्रभारी काजी निजामुदीन ने मीडिया से कहा कि जन विरोधी लहर के कारण भाजपा प्रत्याशियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के भारी जन समर्थन मिल रहा है। इससे साफ संकेत मिलते है कि कांग्रेस यहां राजस्थान की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर हुई सियासी तमाशेबाजी के सवाल को नजरअंदाज करते हुए काजी ने कहा कि सत्ता की तरफ बढ़ रही पार्टी में ऐसी गरमाहट चलती रहती है। बहरहाल, सब ठीक है और प्रदेश की तमाम सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में घोषणा पत्र में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है।

वहीं कांग्रेस से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि कांग्रेस अपनी ताकत दिखा रही है। प्रदेश में युवा वर्ग भाजपा सरकार से काफी नाराज है। वसुन्धरा राजे सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिए बल्कि झूठे आश्वासन देकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह सांखला सहित कई कांग्रेस नेता भी शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here