रालोपा प्रत्याशी मनोज विश्नोई का आज कई स्थानों पर किया गया अभिनंदन

0
162
RLPA candidate Manoj Vishnoi was felicitated at many places today

मतदाता विजयी बनाने का दे रहे पुरजोर आश्वासन और अपार स्नेह

विश्नोई घर-घर जाकर कर रहे लोगों से संवाद, दोहरा रहे हैं संघर्ष का संकल्प

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से रालोपा प्रत्याशी मनोज विश्नोई एडवोकेट का आज कई स्थानों पर लोगों ने अभिनंदन किया और उन्हें विजयी बनाने का पुरजोर तरीके से आश्वासन दिया। रालोपा प्रत्याशी विश्नोई ने आज रामपुरा, धोबीतलाई, विनोबा बस्ती, चौतीना कुंआए, भुट्टों का बास, पवनपुरी, सादुलगंज,चौधरी कॉलोनी, रिडमलसर, जेएनवीसी, खथूरिया कॉलोनी सहित कई इलाकों में जनसंपर्क कर 25 नवम्बर को बोतल के निशान के सामने वाले बटन को दबाकर जीताने की अपील की।


इस दौरान विश्नोई का मोहल्लेवासियों ने खूब स्वागत सत्कार किया और अपार स्नेह जताया। विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के मिल रहे समर्थन से कांग्रेस व भाजपा खेमे में घबराहट हो गई है और वे गलत अफवाहें फैलाकर चुनाव जीतने की ओछी हरकतें कर रहे है। आपको मतदान दिवस तक संभल कर रहना है किसी प्रकार के बहकावें में बिना आएं। आपके अपने साथी को वोट करना है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आपके बीच रहकर आपकी समस्याओं के लिये पहले भी हमेशा तैयार था और आगे भी तैयार रहूंगा। विश्नोई ने कहा कि माहौल रालोपा के पक्ष में नजर आ रहा है। अगर वे आपके आशीर्वाद से चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगे तो क्षेत्र की रूकी हुई विकास की गति को उंचाईयां प्रदान करेंगे।

रालोपा प्रत्याशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बार से विधायक भाजपा प्रत्याशी आमजन से लगाव नहीं रखती। जिसका ही परिणाम है कि आम चुनाव में जनता के बीच आकर दिखावा करती हैं और चुनाव जीतने के बाद महलों की ओर रूख कर लेती है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को भी न तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का पता है और न ही उनको क्षेत्रवासियों से सरोकार है। ऐसे में आपके अपने सुख-दुख में काम आने वाले को ही इस बार मौका देंगे तो आप स्वयं विधायक बन जाएंगे। विश्नोई के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अनेक समाजों के गणमान्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here