महिला आरक्षण बिल : पास हुआ तो महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में इतनी होंगी सीटें

0
428
Women's Reservation Bill: If passed, there will be this many seats for women in Lok Sabha and Assembly.

देश और राज्य की सरकार में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

बिल पास होने की है शत-प्रतिशत उम्मीद, कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर जताया गया है समर्थन

बीकानेर। देश के नए संसद भवन की आज स्पेशल सेशन से हुई शुरुआत के दौरान महिला आरक्षण बिल लाया गया है। अगर ये विधेयक दोनों सदनों में पारित हो जाता है तो देशभर की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।


जानकारों के अनुसार प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। अगर महिला आरक्षण बिल पास होता है तो महिलाओं के लिए आठ सीटें आरक्षित होंगी। ऐसे में प्रदेश की तरफ से संसद में महिला सांसदों की संख्या बढ़ जाएगी। वर्तमान में प्रदेश से तीन महिला सांसद हैं। ये तीनों ही सांसद बीजेपी से हैं।
वहीं अगर विधानसभा की बात करें तो प्रदेश में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। अगर संसद में महिला आरक्षण बिल पास हो जाता है तो प्रदेश में महिला विधायकों की संख्या 66 हो जाएगी। वर्तमान की बात करें तो अभी प्रदेश में महिला विधायकों की संख्या 27 है, जिसमें कांग्रेस की तरफ से 15, बीजेपी की तरफ से दस, आरएलपी और अन्य की तरफ से एक-एक महिला विधायक हैं।

देशभर में इतनी होगी महिलाओं की हिस्सेदारी


अगर पूरे देश की बात करें तो महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से महिला सांसदों की संख्या 179 हो जाएगी, जबकि देशभर की 4,123 विधानसभा सीटों में से 1,361 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी।
जानकारों के मुताबिक महिला आरक्षण बिल रोटेशनल बेस पर होगा। 180 लोकसभा सीट पर डूएल मेंबरशिप होगी। इनमें से एक तिहाई सीट एससी-एसटी के लिये रिजर्व होगी। वहीं 2027 के बाद परिसीमन होने के बाद इतनी ही सीट्स को बढ़ा कर महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here