विधानसभा में नहीं आए कांग्रेस के मुखिया : राजे, देखें वीडियो…

0
335
प्रशासन

नापासर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अशोक गहलोत पर शब्दों से वार किए। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए पार्टी प्रत्याशी सुमित गोदारा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

बीकानेर। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र के नापासर कस्बे में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत पर शब्दों से वार किए।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के मुखिया माने जाने वाले पिछले साढ़े चार वर्षों में विधानसभा से ज्यादातर नदारद ही रहे। भाजपा सरकार ने जनता के लिए इतने विकास कार्य किए कि कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस काम करती नहीं है बल्कि विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत हमले करना, धर्म-जाति के नाम पर चुनाव में लोगों को बांटने का काम कई दशकों से करती आई है।

 

इस बार प्रदेश की जनता ने भाजपा को फिर से सत्ता सौंपने का निर्णय लिया है जिससे कांग्रेस नेता बौखला गए हैं और अनर्गल बातें कर रहे हैं।

राजे ने कहा कि मैं महारानी नहीं बल्कि सेवादारिणी हूं, जो जनता की सेवा के लिए हमेशा से ही तत्पर रही है। उन्होंने महिलाओं की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को मोबाइल देने की योजना, बलात्कारी को फांसी देने का प्रावधान किया जाना आदि के बारे में जनसभा में मौजूद लोगों को बताया।

नापासर के कस्बे में हुई इस जनसभा में उन्होंने लूनकरणसर से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

इससे पहले सुमीत गोदारा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने वसुन्धरा राजे का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here