कैसे होगी रिपीट सरकार ! कांग्रेस की 3 सर्वे रिपोर्ट ने उड़ाई दिग्गजों की नींद

0
429
How will there be a repeat government! 3 survey reports of Congress gave sleepless nights to veterans

सर्वे के मुताबिक 120 प्रत्याशियों को बदलने की बताई गई जरूरत

गहलोत सरकार के पांच मंत्रियों की भी हालात बताई गई है खराब

बीकानेर। प्रदेश में इस बार रिपीट सरकार का दावा करने वाली कांग्रेस अपने लक्ष्य में कितना सफल हो सकेगी ? ये सवाल पार्टी के ही इंटरनल सर्वे की रिपोर्ट के बाद उठने शुरू हो गए हैं। इस रिपोर्ट में साफ है कि कांग्रेस के कई कैंडिडेट्स की सीट फंसती दिख रही। इनमें मंत्री और विधायक भी हैं।


विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस पूरे आत्मविश्वास के साथ लबरेज है कि इस बार वापस सरकार रिपीट होगी। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की ओर से तीन सर्वे करवाए गए। इसके बाद जो खुलासे हुए वह चौंकाने वाले हैं। इन सर्वे ने कांग्रेस के कई नेताओं की पोल खोल दी है। तीनों सर्वे की रिपोर्ट कांग्रेस में बड़े बदलाव करने की जरुरत बता रही है। इस रिपोर्ट पर अगर नजर डाली जाए तो 200 विधानसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशियों के चयन में काफी बड़ी संख्या में बदलाव करना होगा। इनमें गहलोत सरकार के पांच मंत्री और एक दर्जन से अधिक दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। वहीं इस रिपोर्ट के बाद संबंधित मंत्रियों और नेताओं की रात की नींद उड़ी हुई है।

120 प्रत्याशियों को बदलने की बताई गई है जरुरत


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से करवाए गए तीन बड़े सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी को अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बदलाव करने की जरुरत बताई। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश कुल 200 विधानसभा सीटों में सर्वे ने 120 प्रत्याशियों को बदलने की जरुरत बताई है। इनमें 45 विधायक और 75 हारे हुए प्रत्याशी हैं। इस सर्वे रिपोर्ट के बाद कांग्रेस में जमकर हडक़ंप मचा हुआ है। वहीं जिन विधायकों और प्रत्याशियों ने नाम इसमें हैं उनके मन में जमकर खलबली मची हुई है।


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार एक ओर गहलोत सरकार प्रदेश में पुराने रिवाज को तोडक़र फिर से सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट में गहलोत सरकार के 5 मंत्रियों की हालत खराब बताई गई है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक दिग्गज हैं, जिनकी रिपोर्ट भी काफी खराब बताई गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी खराब सर्वे रिपोर्ट आने के बाद प्रत्याशियों के चयन के लिए मंथन करने में जुट गई है। साथ ही संबंधित नेताओं को परफॉर्मेंस सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here