भाजपा का ‘नहीं सहेगा राजस्थान’, गहलोत सरकार का फेलकार्ड जारी, देखें वीडियो…

0
258
BJP's 'Rajasthan will not tolerate' Gehlot government's failcard released, watch video...

गांधी पार्क में गहलोत सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर दिया गया धरना

चुनाव नजदीक आने के साथ ही आक्रामक हुई भाजपा

बीकानेर। ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत आज भाजपा की ओर से गांधी पार्क में धरना दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता गहलोत सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर धरने पर बैठे। साथ ही गहलोत सरकार की नाकामियों पर फेल कार्ड का विमोचन किया गया। इसके बाद धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंचे और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


भाजपा बीकानेर शहर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठ संयोजकों, पार्षदों के साथ कार्यकर्ताओं ने जिला शहर अध्यक्ष विजय आचार्य के नेतृत्व में धरना दिया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य और जालमसिंह भाटी ने कहा कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, भ्रष्टाचार करना, यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है। गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। अशोक गहलोत सरकार उत्पीडऩ, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर समूचे राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है। इसलिए भाजपा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है।


महापौर सुशीलाकंवर राजपुरोहित ने कहा कि गहलोत सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह है कि राजस्थान में वृद्धा पेंशन में लगभग 400 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 567 अभियोजन मामलों में स्वीकृति नहीं दी गई। गहलोत परिवार के लोग हजारों करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट ले रहे हैं। रेप के मामलों में प्रदेश नंबर वन बन गया है। लचर कानून व्यवस्था राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहें है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा 56 फीसदी महिलांए झूठे मामले दर्ज करवाती है, जो दुर्भाग्य पूर्ण है।


धरने के बाद भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा करते हुए गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों को जमकर कोसा धरना स्थल पर गहलोत सरकार के फेलियर के फेल कार्ड का विमोचन किया गया। ये फेल कार्ड भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे और गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। धरने पर प्रभारी गोपाल मारू, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, मुमताज अली भाटी, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, महावीर रांका, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, नारायण चोपड़ा, अविनाश जोशी, आनंदसिंह भाटी, भगवान सिंह मेड़तिया, गोकुल जोशी, अशोक प्रजापत, बंसीलाल तंवर, रमजान अब्बासी, इंद्रा व्यास, अरुण जैन, हनुमानसिंह चावड़ा, मधुरिमा सिंह, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, मीना आसोपा, ओम सोनगरा, सुषमा बिस्सा, सुमन छाजेड़, भूपेंद्र शर्मा, मनीष सोनी, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, चंद्रप्रकाश गहलोत, सुरेन्द्रसिंह शेखावत, कपिल शर्मा, पुनीत शर्मा, महेश व्यास, वेद व्यास, श्यामसुंदर चौधरी, सुधा आचार्य, देवकिशन मारू, उस्मान गनी, ओमप्रकाश मीणा, पंकज अग्रवाल, विक्रमसिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, संागीलाल गहलोत, पाबूदानसिंह राठौड़ सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here