संस्कृति और धरोहर संरक्षण का संदेश, पोस्टर का विमोचन

0
242
Message of culture and heritage protection, poster released

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया विमोचन

परिवर्तन जन सहयोगी संस्था ने शुरू किया अभियान

बीकानेर। परिवर्तन जन सहयोगी संस्था की ओर से शुरू किए जा रहे संस्कृति और धरोहर संरक्षण अभियान के पोस्टर का विमोचन आज राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। साथ ही प्रदेश और बीकानेर शहर की धरोहरों को संरक्षित करने का संदेश भी दिया गया।

संस्था के अध्यक्ष आयुष व्यास ने बताया की संस्था के युवाओं की टीम काफी समय से सामाजिक कार्यों को कर रही है। कोरोना महामारी के समय में भी युवाओं ने लोगों की मदद का काम किया। वहीं कई सेक्टर में जन सेवा का काम भी संस्था कर रही है। इन दिनों देश का सबसे बड़ा महोत्सव बीकानेर में हो रहा है, ऐसे में संस्था की ओर से राजस्थान के धरोहर के संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने की कोशिश के तहत अभियान शुरू किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने संस्था से जुड़े युवाओं को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुमानसिंह राजपुरोहित, छैलूसिंह, सलीम जोइया, संस्था के सचिव त्रिभुवन पुरोहित, विनीत पुरोहित और यशराज रंगा सहित कई लोग मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here