कांग्रेस : अधिवेशन में पार्टी और सरकार में युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ाने पर जोर, प्रदेश में हकीकत अलग

0
198
Congress workers waiting for political appointments! When will he get his reward?

कांग्रेस ’50 अंडर 50′ पॉलिसी पर दे रही जोर, प्रदेश में ज्यादातर मंत्रियों की औसत आयु है 60 वर्ष

कैसे लागू होंगी अधिवेशन की बातें, वरिष्ठ नेताओं के माथे पर आया पसीना

बीकानेर। अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए अधिवेशन में कांग्रेस ने पार्टी और सरकार में युवाओं की जिम्मेदारी और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। वहीं अगर राजस्थान में इसकी स्थिति देखें तो सरकार और संगठन में कोई भी इस पैमाने पर खरा नहीं उतरा दिख रहा है। संगठन और सरकार में कुछ युवाओं को जगह तो मिली है लेकिन वो प्रभावशाली स्थिति में नहीं हैं। वहीं सीएम सहित उनके ज्यादातर मंत्रियों की औसत आयु 60 वर्ष है। ऐसे में कांग्रेस अधिवेशन की बातें लागू होने पर संशय बना हुआ है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की उम्र देखें तो सभी की उम्र 50 से 80 साल के बीच है। जबकि अधिवेशन में ’50 अंडर 50′ की बात कही गई है। अशोक गहलोत की सरकार में करीब 20 कैबिनेट मंत्री हैं। जिनमें से आधे से ज्यादा मंत्री की उम्र औसतन 70 साल के आसपास है। बाकि भी कैबिनेट मंत्री 50 और 55 साल के बीच में हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा भी 55 साल की उम्र से ज्यादा हैं।

सीएम सहित अन्य मंत्रियों की लगभग ये है आयु


सीएम अशोक गहलोत-70 वर्ष से ज्यादा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला -तकरीबन 70 वर्ष, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल- 75 वर्ष से ज्यादा, चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा-70 वर्ष से ज्यादा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना-71 वर्ष से ज्यादा, वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी-75 वर्ष से ज्यादा, पीएचइडी विभाग मंत्री महेश जोशी-68 वर्ष से ज्यादा, पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा-60 वर्ष से ज्यादा, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्रसिंह-60 वर्ष से अधिक और खान, पेट्रोलियम व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया-57 वर्ष की आयु के हैं।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here