शिक्षा में महिलाओं का आगे बढऩा, नए भारत की बेहतर शरुआत : कलराज मिश्र, देखें वीडियो…

0
169
Advancement of women in education, better beginning of new India: Kalraj Mishra

कृषि विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह आयोजित

कृषि विद्यार्थियों को दी उपाधियां और स्वर्ण पदक

बीकानेर। तीन दिवसीय यात्रा पर बीकानेर पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कृषि विद्यार्थियों को डिग्री, स्वर्ण पदक सहित अन्य उपाधियां वितरित की।


स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में झांसी विवि के कुलपति और असम विवि के पूर्व कुलपति को भी महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने 1 हजार 793 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधियां, 42 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की। वहीं 22 विद्यार्थियों को विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की। इनके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 14 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं एक विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक देकर गौरान्वित किया गया। समारोह में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झांसी के कुलाधिपति प्रो. पंजाबसिंह व असम विश्वविद्यालय, जोराहट के पूर्व कुलपति प्रोण्अमरनाथ मुखोपाध्याय को कृषि क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के फलस्वरूप विश्वविद्यालय कर ओर से उनको डॉक्टर ऑफ साइन्स उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस दौरान कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा की कृषि शिक्षा में भी महिलाओं की संख्या का बढऩा देश के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सोच है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़े और आज जिस भी क्षेत्र में महिलाएं हैं वो सभी अग्रणीय हो रही हैं, जो नए भारत के लिए बेहतर शुरुआत है। वहीं उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों नवीन शोध को किसानों तक पहुंचे जिससे आम किसान को लाभ मिल सके। दीक्षांत समारोह में कृषि विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here