भाजपा की चौथी सूची जारी, देखें लिस्ट…

0
362
भाजपा

नामांकन के अंतिम दिन से पूर्व संध्या पर भाजपा की ओर से आज प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की गई है। इस सूची में आज ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने वाले तीन जनों को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीकानेर। भाजपा की ओर से आज देर शाम को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में कुल 24 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी इस सूची में आज ही कांग्रेस छोड़ कर आईं ममता शर्मा को भाजपा ने पीपल्दा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं झुंझुंनूं विधानसभा क्षेत्र से आज ही भाजपा में आए राजेन्द्र भांभू को प्रत्याशी बनाया गया है।

इस सूची में सबसे चर्चित नाम कल्पना राजे का है। कल्पना राजे कांग्रेस के सांसद रहे इज्यराज की पत्नी हैं, पार्टी ने इन्हें लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है।

लाडपुरा से भवानी सिंह राजावत तीन बार से विधायक हैं। इस बार पार्टी आलाकमान ने उनका टिकट काट दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here