केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी होंगे उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार !

0
382
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi will be the Vice Presidential candidate!

रामपुर से भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद बढ़ी संभावना

पहले रामपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चल रही थी चर्चाएं

नई दिल्ली। लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार की घोषणा हो जाने के बाद अब केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जानी शुरू हो गई है।


भाजपा ने रामपुर उपचुनाव के लिए घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बना दिया है। अभी तक यह माना जा रहा था कि राज्यसभा में टिकट से वंचित रहे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी रामपुर से उपचुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि नकवी इस बात से इन्कार कर रहे थे। नकवी मान रहे थे कि सिर्फ पौने दो साल बाद लोकसभा के चुनावों की घोषणा हो जाएगी, ऐसे में इतने कम समय के लिए वह मैदान में नहीं उतरना चाहते थे।


मुख्तार के नजदीकियों के अनुसार पार्टी उन्हें उप राष्ट्रपति चुनाव का प्रत्याशी बना सकती है। इस तरह वह भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरा के रूप में प्रमोट होंगे। मुख्तार अब्बास नकवी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। वह 1998 में लोकसभा चुनाव भी लड़े थे जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी। उन्हें जीत का इनाम देते हुए केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया था।


मुख्तार अब्बास नकवी को पहली बार जब रामपुर से टिकट दिया गया था तो उनसे यहां भाजपा के पदाधिकारी भी परिचित नहीं थे। परंतु जब वह चुनाव लड़े और जीते तो यहां से स्थाई रिश्ता कायम हो गया। उन्होंने रामपुर में विकास कार्यों को भी गति दी। साथ ही आजम खान के क्षेत्र में भाजपा के लिए जगह बनाई।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here