शराब माफियाओं ने पड़ौसी पर किया जानलेवा हमला

0
318

चार जने घायल, दो पीबीएम में भर्ती, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप, लोगों ने जताया आक्रोश।

बीकानेर। खाजूवाला में शराब माफियाओं ने पड़ौस में रहने वाले एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें परिवार का मुखिया सहित चार जने गंभीर घायल हो गए।

घायलों को पीबीएम ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस के प्रति लोगों ने विरोध भी जताया।

जानकारी के मुताबिक खाजूवाला के वार्ड नंबर 20 में रहने वाले शराब माफिया शेरू खां ने देशी शराब का अवैध ठेका खोल रखा है। उसके पड़ौस में रहने वाले मुनीर खां ने इसकी शिकायत पुलिस थाने और आबकारी अफसरों कर दी थी। जिससे नाराज होकर शेरू खां और उसके परिजन आज सुबह हथियारों से लैस होकर मुनीर खां के घर में घुस गए और उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में परिवार का मुखिया मुनीर खां, उसकी पत्नी बख्तियार बानो, बेटी रूखसाना और 64 वर्षीय हनीफा घायल हो गई। घायलों में बख्तियार बानो और रूखसाना के गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।

घायल मुनीर खां ने पुलिस को बताया कि मैने पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था कि शराब माफिया मेरे ऊपर हमला कर सकते है लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

जबकि पुलिस का कहना है कि शेरू खां और मुनीर खां के परिवारों के बीच भूखण्ड को लेकर विवाद चल रहा है और इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है।

मौके के लोगों के मुताबिक पुलिस को सहना पड़ा विरोध झगड़े की सूचना मिलने के बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों का विरोध सहना पड़ा। लोगों ने पुलिस को जमकर खरी-खरी सुनाई।

आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस को पहले से खबर थी कि इस क्षेत्र में देशी शराब का अवैध ठेका चल रहा है, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here