जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का केस, पीडि़ता ने जान का बताया खतरा

0
383
Rape case against Water Minister Mahesh Joshi's son, victim said threat to his life
file photo by google

पीडि़ता बोलीं- नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार किया रेप

नॉर्थ दिल्ली के सदर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट

बीकानेर। विधायक जौहरीलाल के बेटे पर रेप का आरोप लगने का बाद अब जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोप लगा है। जयपुर की पीडि़ता ने दिल्ली में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।


जानकारी के मुताबिक पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया। पीडि़ता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। पीडि़ता ने मारपीट कर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। पीडि़ता ने नॉर्थ दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने दर्ज शिकायत में कहा है कि रोहित जोशी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद रोहित 8 जनवरी 2021 को उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया था। जहां पर रोहित ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। आरोप है कि पीडि़ता के बेसुध होने पर उसके न्यूड वीडियो बनाए और फोटो खींच लिए। नोर्थ दिल्ली पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सवाईमाधोपुर एसपी को भेज दी है।


पीडि़ता का आरोप है कि इसके बाद 20 अप्रेल, 2021 को रोहित जोशी अपने दोस्त मुस्कान के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और अपनी पत्नी बनाने की बात कही। पीडि़ता के मुताबिक रोहित जोशी ने जल्द शादी का रिशेप्शन का आश्वासन दिया था। 26 जून, 2021 को आरोपी पीडि़ता को मनाली ले गया। 11 अगस्त, 2021 को पीडि़ता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पीडि़ता का आरोप है कि 3 से 4 सिंतबर को रोहित ने दिल्ली के होटल सम्राट में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के मुताबिक 17 अप्रेल, 2022 को फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।


पीडि़ता बोली-उसकी जान को खतरा है
पीडि़ता का कहना है कि प्रदेश में उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसने नॉर्थ दिल्ली के सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। क्योंकि राजस्थान में ये लोग शिकायत भी दर्ज नहीं होने देते। पुलिस दबाव में आ सकती थी। इसलिए शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई है। नॉर्थ दिल्ली पुलिस ने शिकायत सवाईमोधपुर एसपी को भेज दी है। क्योंकि पीडि़ता की शिकायत के अनुसार 8 जनवरी, 2021 को सवाई माधोपुर में ही रेप हुआ था।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here