पानी की किल्लत, महिलाओं ने रोका रास्ता, देखें वीडियो…

0
291
Water scarcity, women blocked the way

नहरबंदी और लचर व्यवस्था से लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल

पम्प लगाने की वजह से हर घर तक नहीं पहुंच रही है पानी की सप्लाई

बीकानेर। नहरबंदी और लचर व्यवस्था की वजह से लोगों को अब पानी की किल्लत होने लगी है। शहर के कई क्षेत्रों में बहुत से लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। पेयजल की किल्लत होने की वजह से आज सर्वोदय बस्ती में महिलाओं ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।


प्रदर्शनकारियों ने न्यूजफास्टवेब को बताया कि सर्वोदय बस्ती वार्ड नंबर 55 और 18 में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत हो रही है। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल की किल्लत से अवगत कराया गया लेकिन प्रशासन बेपरवाह बना रहा। लगातार हो रही पानी की कमी से परेशान हुई क्षेत्र की महिलाओं ने आज मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। रास्ता रोके जाने की वजह से सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया, जिस के कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौके पर पहुंची नयाशहर थाना पुलिस और कांग्रेस पार्षद जावेद पडि़हार ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाइश की और रास्ता खुलवाया। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि अधिकारियों से वार्ता हो गई है और जल्द ही पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।


पम्प लगाने की वजह से बहुत से घरों में नहीं पहुंच पाती है पानी की सप्लाई
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बहुत से सक्षम लोग पेयजल आपूर्ति के दौरान अपने घरों में मोटर पम्प लगा लेते हैं, जिसकी वजह से बहुत से घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है। ये समस्या शहर के अधिकांश क्षेत्रों में है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI WWW.NEWSFASTWEB.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here