नौ किलो अफीम बरामद, दो गिरफ्तार

0
396
Nine kg opium recovered, two arrested

नाल थाना पुलिस की कार्रवाई

दोनों आरोपी पोकरण के बताए जा रहे हैं निवासी

बीकानेर। नाल थाना पुलिस ने आज नाकाबंदी के दौरान दो जनों के पास से नौ किलो अफीम बरामद की और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है।


नाल थाना प्रभारी विक्रमसिंह चारण ने न्यूजफास्ट वेब को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रामसिंह और चेतन हैं। दोनों आरोपी अपने आप को पोकरण का निवासी बता रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आज दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी जैसलमेर की तरफ से आती दिखाई दी तो उसे रूकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

गाड़ी की तलाशी ली तो थैले में रखी अफीम दिखाई थी। दोनों आरोपियों से अफीम के बारे में सवाल किया गया तो न्यूजफास्ट वेब वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और असहज हो गए। पुलिस ने अफीम भरा थैला बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाने ले आई। थाने में अफीम का वजन किया तो वह नौ किलो निकला। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here