सिद्धि कुमारी का जन्मदिन मनाया, मंगल कामनाएं की

0
608
सिद्धि कुमारी

विधायक कार्यालय के बाहर जुटे भाजपाई, काटा केक

बीकानेर। पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धि कुमारी का भाजपा पदाधिकारियों ने आज जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों ने केक काटा और विधायक को शुभकामनाएं दी।

 

केन्द्रीय बस स्टेण्ड के सामने स्थित विधायक के कार्यालय के बाहर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महिला मोर्चा की सुमन जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असद रजा भाटी, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, जूनागढ़ मण्डल, लालगढ़ मण्डल, गंगाशहर मण्डल के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनकी दीर्घायु के लिए मंगलकामनाएं की।

इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here