इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी छूट
नई दिल्ली। आम टैक्स पेयर्स या यूं कहें कम कमाने वाले लोग जो टैक्स के बोझ से दबे हुए थे, उन्हें इतिहास में पहली बार सबसे बड़ी टैक्स छूट दी गई है। यूं तो सरकार ने पांच लाख रुपए तक की आमदनी को टैक्स फ्री कर दिया है, लेकिन अगर आप एलआईसी, मेडिकल, पीएफ में निवेश करते हैं, तो आपको पूरे-पूरे 6.50 लाख रुपए तक कोई भी टैक्सनहीं लगेगा। आसान भाषा में कहें तो पहले पांच लाख रुपए कमाने पर जो आप 13 हजार रुपए टैक्सदेते थे, वो अब जीरो (0) हो गया है।
ऐसे समझें आपकी बचत
आय पहले टैक्स अब टैक्स
5 लाख 13,000 पूरी छूट
7.5 लाख 65,000 49.920
10 लाख 1.17 लाख 99.840
20 लाख 4.29 लाख 4.02 लाख
ये हैं बजट की कुछ घोषणाएं…
मकान के किराए पर लगने वाले टैक्सडिडक्शन की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 2.5 कर दी गई है।
40 हजार तक के ब्याज पर कोई टैक्सनहीं लगेगा।
स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया।
तीन करोड़ से ज्यादा मध्यमवर्गीय लोगों को लाभ मिलेगा।
अगर इनवेस्टमेंट करते हैं तो, साढ़े 6 लाख तक कोई टैक्सनहीं लगेगा।
टैक्स रिटर्न भरना होगा आसान
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इनकम टैक्ससे जुड़ी सभी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान हो रहा है। 99.54 फीसदी इनकमटैक्स रिटन्र्स को बिना किसी छानबीन के मंजूर किया गया है।
अब 24 घंटे में सभी इनकम टैक्सरिटर्न प्रोसेस होंगे और तुरंत रिफंड दिए जाएंगे। अगले दो साल में आईटीआर का वेरिफिकेशन तुरंत ऑनलाइन होगा। इसमें किसी टैक्सअफसर की भूमिका नहीं होगी। आगे चलकर स्क्रूटनी के लिए भी दफ्तर नहीं जाना होगा। टैक्सअफसर कौन है और टैक्सदेने वाला कौन है, यह दोनों को पता नहीं चल पाएगा।