सीएए पर जारी विरोध के बीच पाकिस्तान के 3 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता

0
278
पाकिस्तान

एक पाकिस्तान की महिला को भी दी गई भारत की नागरिकता

मोरबी (गुजरात)। सीएए और एनआरसी के खिलाफ देशभर में जारी विरोध के बीच गुजरात में पाकिस्तान के तीन नागरिकों को नागरिकता दी गई है। इससे पहले भी गुजरात में एक पाकिस्तान की महिला को भारतीय नागरिकता दी गई थी।

मोरबी जिले के वावड़ी गांव में तीन पाकिस्तानी युवाओं को भारतीय नागरिकता दी गई है। सोढा परिवार के तीन सदस्यों हरिसिंह सोढा, स्वरूपसिंह सोढा और परबतसिंह सोढा को भारतीय नागरिकता दी गई है। राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया ने तीनों को नागरिकता प्रमाणपत्र दिए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात में ही एक पाकिस्तानी महिला हसीना अब्बास अली वार्सरिया को भारतीय नागिरकता प्रदान की गई थी। हसीना एक भारतीय नागरिक ही थी। हसीना ने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और 1999 में वह पाकिस्तान की नागरिक बन गई थी। पति की मृत्यु के बाद हसीना वापस भारत आ गई थी और तब से अपनी नागरिकता वापस लेने के लिए कोशिश कर रही थी। हसीना ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें भारतीय नागरिकता दे दी गई थी।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here