22.71 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान, जानिएं कितने है कुल वोटर्स

0
188
22.71 lakh youth will vote for the first time, know the total voters

प्रदेश मेें कुल 5 करोड़, 29 लाख, 31 हजार 152 हैं मतदाता

होम वोटिंग 15 नवंबर से 19 नवंबर तक

बीकानेर। इस बार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या पांच करोड़ 29 लाख से अधिक है, जिनमें 22 लाख 71 हजार से अधिक नये मतदाता पहली बार अपना मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष एवं 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नये मतदाता इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य में थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं।


चार अक्टूबर को फोटो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 27 अक्टूबर तक प्राप्त फॉर्म 6 एवं फार्म 8 के आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए एकीकृत मतादाता सूची का प्रकाशन किया गया है, जिनमें मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मतदाताओं के फोटो मुद्रित हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 2 लाख 88 हजार 37 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। एकीकृत मतदाता सूची में मतदाता और जनसंख्या अनुपात 652 है। इसी प्रकार, प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 921 महिला मतदाता एकीकृत सूची में पंजीकृत हैं।


गौरतलब है कि वर्ष, 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। जिनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार पुरूष और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे। उन्होंने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के कुल 11 लाख 72 हजार 260 मतदाता एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 16,849 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार कुल 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से होम वोटिंग के विकल्प का चयन करने वाले मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक मतदान कर सकेंगे।


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में सर्विस वोटर की कुल संख्या एक लाख 42 हजार 221 है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 52,139 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जायेंगे, जिनमें 383 सहायक मतदान केन्द्र हैं। राज्य में 200 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here